फतेहपुर । नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर के तत्ववधान में जिला युवा अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी जी की अध्यक्षता में युवा नेतृत्व एवम् सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री पराग साहू इंटर कॉलेज जमालपुर में किया गया ।
जिसमें मुख्य रूप से राज्य प्रशिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा, विद्यालय प्रबन्धक डॉ. राकेश कुमार साहू,प्रधानाचार्य श्री उदित नारायण पाण्डेय,कार्यालय प्रभारी श्वेता साहू,स्पेयरहेड आदित्य नारायण,राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती वंदना व राज्य प्रशिक्षक के द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुईं ।
कार्यक्रम में चालीस युवाओं को नेतृत्व एवम् सामुदायिक विकास का प्रशिक्षण के लिए आदित्य और श्वेता साहू ने प्रतिभागियों का पंजीकरण किया। जिला परियोजना अधिकारी, राज्य प्रशिक्षक एवम् प्रधानाचार्य जी के द्वारा प्रतिभागियों को किट सामग्री का वितरण किया गया ।
राज्य प्रशिक्षक ओम प्रकाश जी ने प्रतिभागियों को किसी कार्य को करने का क्रम बद्ध तरीके बताए और नेहरू युवा केन्द्र में युवाओं की सहभागिता उनका सर्वांगीण विकास युवाओं के सामाजिक कर्तव्यों के बारे में बताया ।
जिला परियोजना अधिकारी जी ने प्रशिक्षण के नियम एवं अपने दायित्वों को और जल की उपयोगिता जल के दोहन को रोकने के उपायों को बताया ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका कृतिका उमराव, स्पेयर हेड रजनी मिश्रा, प्रिया सेन, शिव किशोर, गंगादूत काजल देवी, राम प्रकाश, विद्यालय के सहायक अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे ।
