बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में आयोजित थाना दिवस में 6 शिकायती प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए । जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया ।
शेष संबंधित थानाध्यक्षों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए बिन्दकी कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्या से रूबरू होते तीन समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया गया ।
वही शेष बची शिकायती प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित हलका इंचार्ज को सौंप कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए ।
क्षेत्राधिकारी श्री दुबे ने कहा कि शासन की मंशा अनुसार पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस विभाग की पहली प्राथमिकता है ।
जिस फरियादी को बार-बार कोतवाली थाना के चक्कर न लगाना पड़े । ऐसा न करने वाले संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
इस मौके पर एसएसआई अर्जुन सिंह ,अकील अहमद, उपनिरीक्षक सत्यदेव गौतम,कस्बा इंचार्ज सुमित नारायण तिवारी सहित क्षेत्र के क्षेत्र के हल्का लेखपाल मौजूद रहे ।
