मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी भी रहे मौजूद ।
– मुख्यमंत्री ने 520 मोबाइल वेटेनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सबने देखा सजीव प्रसारण ।
फतेहपुर जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की चिकित्सा सीधे पशुपालक के द्वार पर उपलब्ध कराने हेतु “मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट” का शुभारम्भ/फ्लैग ऑफ मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा पासवान,विधायक खागा एवं जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० नवल किशोर, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे ।

कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्पूर्ण उoप्रo हेतु 520 मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । इसका सजीव प्रसारण देखा गया ।
जनपद फतेहपुर में कुल 08 मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट का संचालन समस्त विकास खण्डों के सभी ग्राम सभाओं को आच्छादित करते हुए किया जाएगा ।
04 वाहन पूर्व निर्धारित रूट पर संचालित होंगे एवं शेष 04 वाहन पशुपालकों के इमरजेन्सी कॉल हेतु उपलब्ध रहेंगे । निर्धारित रूट पर चलने वाले सचल पशु चिकित्सा वाहन प्रातः 08:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक संचालित रहेंगे एवं 04 सचल प् चिकित्सा वाहन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक संचालित रहकर विभागीय पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे ।
दोनो प्रकार के सचल पशु चिकित्सा वाहन का टोलफ्री नं0-1962 है । प्रत्येक सचल पशु चिकित्सा वाहन पर 01 पशु चिकित्सक,01 मल्टीपरपज वर्कर एवं 01 ड्राइवर कम अटेंडेन्ट कार्य हेतु उपलब्ध रहेंगे ।
