फतेहपुर । मलवां विकास खण्ड के रेवाड़ी गाँव को जाने वाला संपर्क मार्ग की स्थित काफी खराब हो चुकी है । जिस पर यात्रियों के आवागमन पर काफी समस्या आ रही थी । मार्ग की पीसी कई सालों से भी नही कराई गयी । जिससे मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हो चुके थे और आबादी के अंदर का भाग अत्यधिक खराब भी है । जिसको देखते हुए रेवाड़ी बुजुर्ग निवासी समाजसेवी (भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख पिछड़ा वर्ग मोर्चा) अजीत सैनी ने कई माह पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत करके नेशनल हाइवे रेवाड़ी चौराहे से रेवाड़ी गाँव तक के मार्ग को बनवाने की माँग किया था । जिसकी लंबाई लगभग 1.50 किलो मीटर है । जिस पर लोक निर्माण विभाग मार्ग पर हुए गड्ढो को भरने का काम चालू कर दिया गया है । गड्ढे भर जाने से रहागिरो को आवागमन पर काफी आराम मिलेगी ।
वही लोक निर्माण विभाग के जेई ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी । जिस पर गड्ढे भरने का काम चालू करा दिया गया है । संपूर्ण मार्ग की पीसी के लिए स्टीमेट बनाकर विभाग को भेज दिया । स्वीकृत मिल जाने के बाद जल्द ही मार्ग की पीसी और आबादी के अंदर के भाग पर आरसीसी बनवा दिया जायेगा ।
