फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मो० अहमद खॉन की अध्यक्षता में आज न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई 2023 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए बैठक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के विश्राम कक्ष में आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मो० अहमद खान,अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजबाबू,सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती अनुराधा शुक्ला,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रीमती रोमा गुप्ता,सिविल जज सी.डि/एफ.टी.सी. श्री महेन्द्र सिंह पासवान,सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती गंगा शर्मा,सिविल जज जूनियर डिवीजन पष्टम श्री मनोज भास्कर, सिविल जज जूनियर डिवीजन पंचम अभिषेक कुमार ,सिविल जज जूनियर डिवीजन चतुर्थ श्री रजत कुमार यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन/सी.ए. डबलू/ एफ.डी.सी. श्रीमती प्रीती यादव,न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अनुपम कुशवाहा, सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम श्री रोहित शाही,सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय श्री अरुण यादव,सिविल जज जूनियर डिवीजन सप्तम श्रीमती नन्दनी उपाध्याय,सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय श्रीमती अमीय भाषिनी एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफ. टी. सी. श्री विशाल शर्मा उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मो० अहमद खॉन द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 भी 2023 के सफल आयोजन के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया । तामीला हेतु सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत की नोटिसे शीघ्रातिशीघ्र तैयार कराकर पैरोकारो के माध्यम से (सम्मन/नोटिसे प्रेषित करवायी जाये एवं तामीला सुनिश्चित कराया जाए ।
आपराधिक शमनीय वाद की सूची तैयार कर उन यादो को निस्तारण हेतु लोक अदालत में चिन्हित करे । ई-चालान के ज्यादा से ज्यादा को निस्तारण हेतु प्रयास करे ।
बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आप अपने स्तर से अपने स्टाफ को निर्देशित करे कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित वादों को ससमय सी.आई.एस. पोर्टल में अपलोड करे, इसके साथ यह निर्देश भी दिया गया कि हमें सतत रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण को बढ़ाना है और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये ।
