फतेहपुर । सदर एसडीएम श्री अवधेश निगम ,भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा,डॉ० देवाशीष जी,सदन नायबतहसीलदार विकास पांडे जी व जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों को समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने दिये घोसले ।
आधुनिकीकरण की इस दौड़ में घर के आंगन में चिड़ियों की चहचहाहट कम हो गई है । कभी पक्षी हर घर में किसी न किसी कोने में घोंसला बनाकर रहते थे । अंडे देने के बाद जब बच्चे बड़े होते तो घोंसला छोड़कर चले जाते थे पर ऐसा नजारा अब बहुत कम देखने को मिलता है । पेड़ कट रहे हैं तो वहीं अब मकान पक्के बनाए जा रहे हैं । जहां पर पक्षी रहवास के लिए घोंसला नहीं बना पा रहे हैं । गर्मी में भी पेड़ों की कमी से पक्षियों को भटकना पड़ता है । इसलिए युवा विकास समिति की टीम पक्षियों के रहवास के लिए कृत्रिम घोंसला वितरण का कार्य शुरू किया है । अब तक संगठन द्वारा 50 घोसले बांटे जा चुके है ।
युवा विकास समिति के सदस्यों द्वारा लोगों को चिड़ियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है । आने वाले गर्मी में बचाने के लिए संगठन बड़े स्तर पर अभियान चलाकर चिड़ियों को संरक्षित करने का प्रयास करेगा ।
