फतेहपुर । तीन अप्रैल को सदर तहसील फतेहपुर के हुसैनगंज थानान्तर्गत आने वाले ग्राम लकड़ी,बसावनपुर व चित्तिसापुर में अज्ञात कारणों से आग लग गई ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम ने मौके पर सर्वे कर नुकसान का आंकलन किया ।
आग लगने से ग्राम लकड़ी की 14.1150हे. (157 कृषक) ,ग्राम बसावनपुर की 4.4140 (28 कृषक) व ग्राम चित्तिसापुर की 0.8040 हे. (3 कृषक) भूमि प्रभावित हुई (कुल भूमि -19.3330 हे. व 188 कृषक) ।
राजस्व विभाग द्वारा उक्त अग्निकांड की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है । अग्निकांड से प्रभावित 188 कृषकों से ऑन लाइन आवेदन कराया जा रहा है ।
ऑनलाइन आवेदन के जांचोपरांत मंडी परिषद फतेहपुर को अतिशीघ्र प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए निर्देशित किया गया ।
