फतेहपुर : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्राम प्रधान ने कोविड-19 लक्षण युक्त लोगों के लिए निशुल्क दवाओं की किट दी तथा कोरोनावायरस से बचाव के लिए अपील भी किया ।
आज शुक्रवार को खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के जबरापुर गांव में कोविड-19 लक्षण युक्त लोगों के लिए नि:शुल्क दवाओं की किट ग्राम प्रधान जितेंद्र वर्मा उर्फ पिंटू द्वारा दी गई जबरापुर के अलावा अमेंना गांव में भी निशुल्क दवाओं की किट दी गई कुल 15 लोगों को किट प्रदान की गई ।
इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेंद्र वर्मा उर्फ पिंटू ने लोगों से कोरोनावायरस से बचाव के लिए 2 गज दूरी मास्क जरूरी का पालन करने को कहा गया ।
उन्होंने लोगों को बताया कि सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करें अधिकांश समय घरों में रहें सुरक्षित रहें ।
इस मौके पर पंचायत मित्र ज्योति तिवारी,महेश तिवारी के अलावा चौकी लाल,राम शंकर तिवारी,आशा देवी,रेणु देवी, राजेश्वरी,सावित्री देवी,मनोरमा देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
