कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी से गेंहू की खड़ी फसल पर गिरने से फसल में आग पकड़ ली । जिससे करीब 10 बीघे की फसल जलकर राख हो गई ।
मिली जानकार के मुताबिक ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस को सूचना दी ।
वहीं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । महाराजपुर क्षेत्र के हाथीगांव गांव में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खेत में आग लग गई । जिससे करीब 10 बीघे की फसल जलकर खाक हो गई । ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया । सैकड़ों बीघे की फसल इस आग की चपेट में आ जाती । जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई वो मायूस हो उठे ।
वही ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी गेंहू की खड़ी फसल पर गिरने से फसल में आग पकड़ ली । आग की लपट उठते देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे ।
घटनास्थल पर पहुंची महाराजपुर पुलिस के सूचना पर कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची । लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा लिया । लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक लगभग आधा दर्जन किसानों के 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई ।
पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुटी है ।
