कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर में खाना बनाते समय लगी आग से दो ग्रामीणों के मकान जलकर खाक हो गए । आग से घरों में रखी लगभग दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है । गृहस्थी में रखे खाने पीने का सारा सामान जलकर राख हो गया ।

वही दोनों परिवारों के लोग खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर हो गए । आग लगने की सूचना गांव वालों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी ।
मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के दिबियापुर निवासी सन्तु पुत्र देशराज के घर में शनिवार दोपहर में खाना बन रहा था । इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई । परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते । तब तक आग की लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया । घर मे मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई । चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े । लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता । तब तक आग की लपटें परिवार के ही रहने वाले संतोष पुत्र देशराज के मकान तक पहुंच गई । संतोष का भी मकान जल गया । गांव वालों ने कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझा पाए दोनों के घरों की लोगों के रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं जलकर राख हो गई ।
वही सन्तु व संतोष के घर में रखी नगद रुपए व समेत जेवरात,कपड़ा,बर्तन सब कुछ जलकर राख हो गया है । आग लगने की सूचना पर नरवल तहसील के अधिकारियों को दी गई है । सूचना पाकर मौके पर राजस्व कर्मी व पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई ।
