फतेहपुर । शासन की मंशानुरूप संम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना कल्यानपुर में ज़िलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जन समस्याओं को गम्भीरता से सुना और समस्याओं को समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि समाधान थाना समाधान दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूची बद्ध किया जाए तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को सूची बद्ध कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उनका समय-सीमा के अंतर्गत मौके पर जाकर निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि उन प्रकरणों की पूर्णवृत्ति न होने पाये ।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार रचना यादव,राजस्व निरीक्षक गण,थानाध्यक्ष, लेखपालगण सहित फरियादीगण उपस्थित रहे ।
