बिन्दकी/फतेहपुर । कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से तीस बीघा गेहू की फसल जलकर राख में मिल गयी । आसपास के लोगो व दमकल के अथक प्रयास से आग में काबू पाया जा सका ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी नगर के बाईपास में रोड के किनारे पालिका प्रशासन नगर से निकलने वाले कूड़े का ढेर लगाकर उसमे आग लगा देती है । जिससे निकली चिंगारी से आसपास खड़ी गेहू की फसल तक पहुच गयी और देखते देखते हरनाम सिंह निवासी पुरानी बिंदकी की दस बीघा,रमेश पाल व रघुनंदन निवासी ग्राम जनता की दस-दस बीघा गेहू की खड़ी फसल जलकर राख में मिल गयी । आग का विकराल रूप देख आसपास के लोग व राहगीरों ने पेड़ो के पत्तों के सहारे आग में काबू पाना चाहा । लेकिन तब तक सूचना मिलते दमकल भी पहुच गयी । जिससे आग में काबू पाया जा सका ।
