बिन्दकी/फतेहपुर । राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षण व उच्च शिक्षा विषय पर एक इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमें आए हुए विद्वानों ने ऑनलाइन शिक्षा का महत्व बताते हुए चर्चा की और कहा कि आज के युग में ऑनलाइन शिक्षा बहुत आवश्यक हो गया है ।
बुधवार को बिन्दकी नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विषय पर एक इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम एक बदलाव की पहल तथा भारत की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता की चिंता नामक दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया ।
इस मौके पर मौजूद विद्वानों ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन शिक्षा का महत्व अधिक बढ़ गया है । कोरोना वायरस के कारण देश भर में ऑनलाइन शिक्षा का महत्व अधिक हुआ है ।
केंद्र सरकार द्वारा देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले करो छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टेबलेट प्रदान कर उन्हें ऑनलाइन शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है जिसके चलते छात्र छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन बेहतर पढ़ाई कर सकें ।
हिंदी विद्वानों ने कहा कि ऑनलाइन द्वारा घर बैठे रोजगार प्राप्त किया जा सकता है । इस मौके पर डॉ० पीके वैष्णवी डॉ० अमित जायसवाल अर्नाल्ड जोसेफ स्वान डॉक्टर प्रदीप सिंह डॉक्टर अवधेश शुक्ला डॉक्टर शिल्पी त्रिपाठी प्रोफेसर ब्रह्मदेव डॉ० अरविंद शुक्ला सपना पांडे जितेंद्र गोयल डॉ० शरद राय डॉ० अंशु बाला डॉ० प्रियंका रानी डॉ अमित मौर्य डॉ० रत्नेश विश्वकर्मा आदि विद्वानों ने ऑनलाइन शिक्षा पर अपने विचार रखे ।
