बिन्दकी/फतेहपुर । रोड किनारे एक अज्ञात 70 वर्षीय वृद्ध का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया । मौके पर भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची जब शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया । पुलिस ने बताया कि 72 घंटे तक यदि शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी नगर के निकट अजवा रोड पावर हाउस के समीप बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई ।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लोगों की भीड़ लगी रही काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास किया गया । आस पास के लोगों से पूछताछ की गई । जब शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फतेहपुर मोर्चरी हाउस में लगाया गया है ।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है । मोर्चरी हाउस में 72 घंटे तक शव को रखा जाएगा । यदि शिनाख्त नहीं हो पाएगी तो इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा तभी मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा । आसपास के लोगों ने बताया है कि काफी दिनों से वृद्ध यही आसपास था और जो लोगों द्वारा खाने-पीने के मिल जाता था वही खा पी लेता था । ऐसा प्रतीत होता है की लंबी आयु और अस्वस्थता के चलते मृत्यु हुई है । वृद्ध मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जाता है ।
