बिन्दकी/फतेहपुर । खेतों में काम कर रहे युवक को जहरीले सर्प ने काट लिया और युवक की हालत बिगड़ने लगी । परिजनों ने युवक से पूछताछ की तो युवक ने जहरीले सर्प काटने की बात बताई । परिजनों ने आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी राम शंकर का 26 वर्षीय पुत्र मलखान पटेल अपने खेतों में काम कर रहा था तभी जहरीले सर्प ने काट लिया युवक की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो परिजनों ने युवक से पूछताछ की । युवक ने जहरीले सर्प काटने की बात बताई तो परिजनों में हड़कंप मच गया । परिजनों ने आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया ।
