बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र कल्लू प्रसाद की ओर से मारपीट,जान से मारने की धमकी व लूट का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर बकेवर थाने में दर्ज किया गया ।
अनिल कुमार ने बताया उनके खेत गांव के ही किनारे हैं और खेतों के सामने जयप्रकाश,जितेंद्र,महेश पुत्रगण प्रभुदयाल और सुमन पत्नी जयप्रकाश और महेश की बेटी खुशबू यादव रहते हैं । जो लोग आए दिन अपने पालतू जानवरों को चरने के लिए मेरे खेतों में छोड़ देते थे । एक दिन मैं अपने भाई सतीश के साथ खेतों में पहुंचा तो देखा कि उपरोक्त लोगों के पालतू जानवर हमारे खेतों में चर रहे हैं । जिसकी शिकायत मेरा भाई सतीश जयप्रकाश से करने लगा तो जयप्रकाश और उपरोक्त लोगों ने मिलकर मेरे भाई सतीश पर लाठी,डंडे,भाला और लोहे की रॉड जैसे हथियारों से हमला कर दिया और बुरी तरह से मारा-पीटा साथ ही सतीश के सोने की जंजीर भी लूट ली । जब मैंने शोर मचा कर कुछ लोगों को बुलाया तब सभी आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए । इस घटना की शिकायत मैंने डायल 112 को तत्काल दी थी और अपने घायल भाई को लेकर बकेवर थाने भी गया था । जहां उसका मेडिकल कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी ।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश दोहरे ने बताया कि यह घटना विगत फरवरी माह की है न्यायालय के आदेशनुसार पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच शुरू कर दी गई है आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
