फतेहपुर । प्रातः 8 बजे रेडक्रास सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त संयोजकत्व में यूथ आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा समाज कल्याण विभाग से संचालित मवइया स्थित वृद्धाश्रम में निःशुल्क होमियोपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
डॉ० अनुराग द्वारा सभी वृद्धजनों का रक्तचाप परीक्षण कर उनके रोगों के हिसाब से औषधियां भी प्रदान की । अधिकतर वृद्धजन उच्च रक्तचाप,सर्दी,खांसी,बुखार,पाचन,जोड़ो से सम्बंधित समस्याओं से ग्रसित थे ।
ततपश्चात डॉ अनुराग द्वारा सभी वृद्धजनों को स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान हेतु शपथ दिलाई गई व डॉ० अनुराग ने सभी वृद्धजनों से अपने परिजनों,मित्रों,रिश्तेदारों को फोन द्वारा मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए निवेदन किया ।
इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव,वार्डेन नीतू वर्मा,अशोक यादव,संदीप सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
