फतेहपुर । दिव्यांगो को कृत्रिम अंग व उपकरण के आनलाइन आवेदन करना पड़ेगा ।
यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के माध्यम से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किये जाने की योजना संचालित है । वर्तमान वित्तीय वर्ष में दिव्यांगजनों को योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाईन आवेदन करना होगा ।
ऑनलाइन आवेदन किए जाने हेतु निम्नलिखित अभिलेखों की आवश्यकता होती है –
√ 40 प्रतिशत से अधिक का मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र ।
√ आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में रु० 46080.00 वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र में रू0 58460.00 वार्षिक तक) ।
√ आधार कार्ड ।
√ जाति प्रमाण पत्र ।
√ पासपोर्ट साईज 01 फोटो ।
√ दिव्यांगजनों द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का ऑनलाईन आवेदन करते समय उपरोक्त सभी अभिलेखों को पोर्टल पर अपलोड करके आवेदन फॉर्म को भरना होगा ।
आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात ऑनलाईन आवेदन की हार्डकापी सभी अभिलेखों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर के कक्ष स0- 23 विकास भवन भू- तल फतेहपुर में जमा करना होगा । यदि किसी दिव्यांगजन द्वारा उपरोक्त के सम्बन्ध में किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं ।
