बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर मे हाइवे रोड पर शुक्रवार को बृद्ध महिला को मोटर साइकिल चालक ने जोरदार टक्कर मार दी थी । जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई थीं ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव हरदासपुर मे हाइवे रोड पर कर रही बृद्ध महिला शावली देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी चन्द्र पाल पासवान निवासी हरदासपुर लगभग 3 बजे रोड पार कर रही थी । तभी मोटर साईकिल से पधारा जा रहे राशिद अली पुत्र भोला मियां निवासी बकेवर ने महिला के जोरदार टक्कर मार दी । जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई थी ।
घटना देखकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए ।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया और एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केन्द्र बिन्दकी भेजा गया था । जहां से डाक्टरों ने प्रथामिक उपचार के बाद महिला की गम्भीर हालत देखकर हैलट कानपुर रेफर कर दिया था । वहीं उसकी इलाज के दौरान रात को मौत हो गई है । परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम हैलट अस्पताल में ही होगा ।
