कानपुर । जिस तरह से एक अच्छा शिक्षक राष्ट्र निर्माण के लिए योग्य शिष्यों को शिक्षित करने में निरंतर जुटा रहता है । उसी तरह अपने प्रतिनिधि का चुनाव उसकी योग्यता,कर्मठता व नेतृत्वक्षमता को देखकर करना चाहिए । जो अपनी सेवाए विकास के लिए समर्पित कर सके । शहर का कायाकल्प सुनियोजित चहुदिस विकास से ही संभव है । ऐसी सकारात्मक सोच के सर्वव्यापक समता मूलक प्रतिनिधि का चुनाव लोकतन्त्र के लिए कल्याणकारी होगा ।
उन्होंने ने मतदाताओं से अपील किया है कि आगामी नगर निगम,नगर निकाय व नगर पंचायत के चुनाव में शहर, नगर पालिका व नगर पंचायत को चलाने के लिए अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाये ।
