बिन्दकी/फतेहपुर । थाना बिन्दकी से उपनिरीक्षक सत्य देव गौतम द्वारा एक नफर अभियुक्त रिजवान पुत्र मो0 सईद निवासी संगम विहार आलू मोड भाटी बद्रा हास्पिटल नई दिल्ली उम्र 22 वर्ष को काशीराम कलौनी के पास वाईपास पुरानी बिन्दकी चौडगरा रोड कस्बा बिन्दकी से दो अदद देशी सुतली बमो के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना बिंंदकी पर मु0अ0सं0 174/23 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनिय पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।
