फतेहपुर । ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति 15 मई से 10 दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहर के 6 स्थलों पर क्रमशः महादेवनटोला मैदान चौक,ओम ताइक्वांडो एकेडमी पक्कातालाब,बचपन प्ले स्कूल कलक्टरगंज ,अमर मान सिंह स्कूल नप्पी हाता हरिहरगंज,माँ चन्द्राणी इंटर कालेज रेलबाजार तथा सुन्दर सिंह इंटर कालेज जोनिहा चौराहा में आयोजित किया जाना तय हुआ है ।
छात्र छात्राएं पंजीकरण फार्म प्राप्त करके प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर सकते है । पंजीकरण फार्म व अन्य जानकारी हेतु किशन मेहरोत्रा के साथ प्रशिक्षण स्थलों से प्राप्त किया जा सकता है ।
ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा कहा मुख्यमंत्री के आदेशानुसार प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को विस्तारित करने की दिशा में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । छात्र छात्राओं से अपील है ।ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करके प्रशिक्षण प्राप्त करे आयोजित प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षित प्रशिक्षण भारत वर्मा शशांक आनन्द अनिकेत मेहरोत्रा शिवकुमार अनुराग कुमार दिव्यांशु पटेल अभिषेक यादव परी तिवारी प्रिया पटेल द्वारा दिये जायेंगे अवसर पर एसोo के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला महासचिव राजकुमार ने समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा तय की ।
