खागा/फतेहपुर । नगरीय निकाय चुनाव की आगामी 13 मई को सम्पन्न होने वाली मतगणना को शकुशल शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए गुरुवार को एसडीएम मनीष कुमार ने कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी के साथ कोतवाली परिसर में तहसील क्षेत्र के सभी निकायों के दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों जिनमें किशनपुर, खागा,हथगाँव,धाता,खखरेरू के अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशी व समर्थक सामिल थे । सभी के साथ नगरीय निकाय मतगणना सम्बन्धित बैठक की ।
जिसमे एसडीएम श्री कुमार ने सभी निकायों के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को मतगणना के दौरान शांति एवं कानून ब्यवस्था का अनुपालन करते हुए धैर्य बनाए रखने की अपील की ।
साथ ही मतगणना को निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराये जाने के लिए आश्वस्त किया । उन्होंने मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैला शांति एवं कानून ब्यवस्था को भंग कर मतगणना कार्य मे अड़चन डालने वाले अराजकतत्वों को सख्त विधिक एवं दंडात्मक कार्यवाही के लिए भी चेताया ।
साथ ही उन्होंने सभी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को मतगणना के दौरान की गई ब्यवस्था व रूट डायवर्जन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आम पब्लिक के लिए फ़तेहपुर से आने वाली गाड़ियों का डायवर्जन नेसहनल हाइवे 2 बाईपास से किया गया है । सभी गाड़ी इसी रूट से जाएंगी ।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य मे लगे पार्टी एजेंट नौबस्ता रोड हनुमान मंदिर के सामने स्थित बालू मंडी में अपने वाहनों को पार्क कर मतगणना स्थल तक पैदल ही आवागमन करेंगे ।
पूर्वी बाईपास एवं पुराने बस अड्डे से केवल मतगणना कार्मिकों व प्रत्याशियों द्वारा बनाए गये एजेंटों एवं अधिकारियों का ही प्रवेश होगा । शेष सभी के लिए प्रवेश पूर्णतयः वर्जित रहेगा । कस्बा चौकी से लेकर पूर्वी बाईपास तक किसी प्रकार का मूवमेंट नहीं होगा । केवल इन मार्गो में मतगणना कार्य मे लगे कर्मचारियों अधिकारियों का ही आवागमन हो सकेगा । एसडीएम श्री कुमार ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से नगर के रेलवे ओवर ब्रिज से लेकर पूरे कस्बे में भारी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ।
कई जगह पर चेकिंग के लिए पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगाई जाएगी । जो कि नगर प्रवेश करने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग करने के बाद ही नगर के अन्दर प्रवेश करने की इजाजत देंगे ।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त ब्यवस्था आगामी 12 मई शुक्रवार की अर्ध रात्रि से मतगणना कार्य के समाप्ति व परिणाम घोषणा तक शुचारु रूप से चलेगी ।
उन्होंने कोतवाली प्रभारी अरुण चतुर्वेदी समेत सभी मातहत अधिकारियों को सभी दिशा निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन कराये जाने के लिए निर्देशित किया ।
इस अवसर पर एसडीएम मनीष कुमार कोतवाली प्रभारी अरुण चतुर्वेदी समेत तहसील क्षेत्र के सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष व सभासद पदों के दलीय व निर्दल प्रत्याशी उनके समर्थक व थाने में तैनात समस्त महिला पुरुष अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे ।
