कानपुर । सरसौल स्टेशन के पास आनन्दा स्कूल ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनन्दा स्कूल ऑफ नर्सिंग की डायरेक्टर नीलम पांडेय ने दीप प्रज्वल्लित एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया । इस दौरान स्कूली छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया गया ।
नर्सिंग कॉलेज की डायरेक्टर नीलम पांडेय ने बताया कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन की वर्षगांठ मनाने के लिए हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है । बता दें कि इंटरनेशनल नर्स डे हर साल एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है और इस साल अभ्युदय थीम है । उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी को ठीक करने में जितना बड़ा हाथ एक डॉक्टर का होता है । उतना ही बड़ा योगदान नर्सेस का होता है । मरीजों को समय से दवाइयां देने से लेकर दिन-रात उनका ध्यान रखने तक,नर्सेस एक व्यक्ति को ठीक करने में काफी अहम भूमिका निभाती है । अपनी इसी अहमियत के चलते हर साल 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया जाता है । यह दिन नर्सेस के योगदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाता है ।
प्रधानाचार्य भूपेंद्र मौर्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस को मनाने की शुरुआत मरीजों के प्रति नर्सेस की सेवा,साहस और उनके सराहनीय कार्यों के प्रति सम्मान जताने के मकसद से हर साल मनाया जाता है ।
इस दौरान नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया । छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व कोविड-19 को, नृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ पाण्डेय प्रबंधक,पंकज शर्मा,निकिता सिंह,निधि यादव,हिमानिका आदि लोग उपस्थित रहे ।
