समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों और परिणामों पर प्रतिक्रिया दी है ।
उन्होंने इसे भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और वैमनस्य के ख़िलाफ़ जनादेश बताया है ।
कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है।
ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2023
अखिलेश यादव ने ट्विटर पर अपनी राय जाहिर करते हुए लिखा है, “कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक,भ्रष्टाचारी,अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है ।”
उन्होंने आगे कहा, “ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है ।”
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की आज मतगणना हो रही है जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी की सत्ता में आने की संभावनाएं अब खत्म हो गई लगती है, दूसरी तरफ़ विपक्षी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है ।
कांग्रेस 74 सीटों पर जीतकर 62 सीटों पर आगे चल रही है ।
