कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रही जीत पर राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें सबसे अच्छी बात यह लगी कि उनकी पार्टी ने गलत शब्दों से यह चुनाव नहीं लड़ा ।
उन्होंने जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है ।
उन्होंने कहा, “देखिए कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ क्रोनी कैपिटलिस्ट्स की ताकत थी और दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति थी । शक्ति ने ताकत को हरा दिया । यही हर राज्य में होगा ।”
राहुल गांधी ने कहा, “हम गरीबों के मुद्दों पर लड़े और मुझे सबसे अच्छी बात ये लगी कि हमने गलत शब्दों से यह लड़ाई नहीं लड़ी । कर्नाटक की जनता ने दिखाया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है । ये सब की जीत है । सबसे पहले ये कर्नाटक की जनता की जीत है । हमने गरीब जनता से पांच वादे किए थे । हम इन पांच वादों को पहली कैबिनेट मीटिंग में पूरा करेंगे ।”
