फतेहपुर । महर्षि भृगु ऋषि के प्राचीन तपोस्थल पर स्थित उत्तरवाहिनी माँ गंगा घाट पर रेवतांचाल ट्रस्ट द्वारा निर्मित होने जा रहे भव्यातिभव्य “संकल्प सिद्धि धाम” उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय मंत्री श्री महेन्द्र नाथ पांडेय वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया ।


आस्था,ज्योतिष शास्त्र और इको टूरिजम का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा । माँ गंगा का विश्व का सर्वाधिक ऊँचा मंदिर एवं भृगु ज्योतिष पीठ के इस स्थल की और भी विशेषताएं है ।
आज भिटौरा, उत्तरवाहिनी गंगा, जनपद फतेहपुर में आयोजित संकल्प सिद्धि धाम शिलान्यास कार्यक्रम में मा० केंद्रीय मंत्री श्री @DrMNPandeyMP जी, मा० कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री @swatantrabjp जी एवं अन्य वरिष्ठजनों के साथ सम्मिलित होकर विधिवत पूंजा अर्चना कर शिलान्यास करते हुए… pic.twitter.com/ZwgT0oes0v
— Brajesh Pathak (मोदी का परिवार) (@brajeshpathakup) May 15, 2023
सोमवार को भिटौरा मे आयोजित संकल्प सिद्धि धाम शिलान्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय,जिले की सासँद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री स्वतन्त्र देव सिह, ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी सहित तमाम गणमान्यो ने विधिवत पूंजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया ।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में आज का नया भारत अपने प्राचीन मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है । आस्था के साथ-साथ विज्ञान और शोध की परंपरा को भी पुनर्जीवित कर भारत की दिव्यता शांतिपूर्ण विश्व के मार्ग पर प्रशस्त है ।
