


फतेहपुर । दोआबा की धरती पर भृगु ऋषि की तपोभूमि में संकल्प सिद्धि धाम महर्षि भृगु ज्योतिष शोध पीठ भिटौरा में विश्व के सर्वाधिक ऊंचे गंगा मन्दिर उत्तर वाहिनी गंगा घाट भिटौरा में मंदिर निर्माण के लिए वैदिक रीति रिवाज से भूमि पूजन कर फावड़ा से खुदाई एवं शिलान्यास की आधारशिला कैबिनेट मंत्री,भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय,उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक,कैबिनेट मंत्री, जल शक्ति,आपदा प्रबंधन,नमामि गंगे श्री स्वतंत्र देव सिंह, उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति,परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह,विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान ,विधायक जहानाबाद श्री राजेन्द्र सिंह पटेल,विधायक बिन्दकी श्री जय कुमार सिंह जैकी,भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, स्वामी अखिलेश्वर दास जी महाराज,पूर्व राज्यमंत्री श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह,पूर्व विधायक श्री विक्रम सिंह अन्य गणमान्य पदाधिकारियों,अधिकारियों की उपस्थिति में रखी गयी और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया ।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मा0 सांसद/केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर व तुलसी का पौधा,बुके,अंग वस्त्र देकर स्वागत किया ।
रेवांताचल ट्रस्ट के अध्यक्ष आईएएस श्री आलोक पाण्डेय ने आये हुए सभी सम्मानित जनों का स्वागत व आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि रेवांताचल ट्रस्ट द्वारा उत्तर वाहिनी गंगा के रूप में भृगु ऋषि की तपोभूमि के रुप मे विख्यात भिटौरा में 108 फिट के मन्दिर का निर्माण किया जाएगा ।अक्षांश और देशांतर का योग 108 डिग्री होता है । मन्दिर में माँ गंगा की मूर्ति व भगवान शिव विराजमान होंगे । मन्दिर के बाहरी भाग में 365 कलाकृतियों से सुसज्जित किया जाएगा । जो एक भव्यता का अलौकिक स्थान होगा और पर्यटन के रूप विकसित होगा ।
आज उत्तर प्रदेश में फ़तेहपुर के भिटौरा में संकल्प सिद्धि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में @brajeshpathakup जी, @SadhviNiranjan जी एवं @swatantrabjp जी के साथ शामिल हुआ। pic.twitter.com/74dn7c8x2V
— Dr. Mahendra Nath Pandey (मोदी का परिवार) (@DrMNPandeyMP) May 15, 2023
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि यह धरती वीर योद्धा ठा0 दरियाव सिंह, जोधा सिंह अटैया,गणेश शंकर विद्यार्थी,सोहनलाल द्विवेदी की पुण्य जन्मस्थली में संकल्प सिद्धि धाम का निर्माण हो रहा है । यह संस्कार और सेवाओं का केन्द्र बनेगा । कुछ देश अपनी सभ्यता को बनाये रखे है । जिसमे भारत देश का नाम अपनी सभ्यता को अनवरत बनाये रखने की पहचान है ।
आज सोमवार के दिन शिलान्यास का महत्व है, मां गंगा का दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर बनने जा रहा है। यह स्थान सनातनी परंपरा और आस्था का बड़ा केंद्र होगा। pic.twitter.com/SGPDwwTx3z
— Dr. Mahendra Nath Pandey (मोदी का परिवार) (@DrMNPandeyMP) May 15, 2023
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश मे सेवा व सुशासन का मॉडल बन चुका है । वर्ष 2014 के बाद से देश मे श्री राम मन्दिर, बाबा विश्वनाथ काशी कॉरिडोर,माँ विंध्यवासिनी आदि को विकसित किया गया है । जो धर्म और संस्कार का परिचय देते है । मा0 प्रधानमंत्री जी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना पूरा करते हुए आयुर्वेद का एम्स दिल्ली में बन रहा है । प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व मे भारत की एक छाप बनी हुई है ।
हर हर गंगे
फतेहपुर में महर्षि भृगु की तपोस्थली उत्तर वाहिनी मां गंगा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
काशी, हरिद्वार के बाद भिटौरा ही एकमात्र ऐसा स्थान है जहां गंगा उत्तर वाहिनी है।
उत्तर वाहिनी मां गंगा का स्नान एवं स्पर्श मात्र ही विशेष आशीर्वाद दायी है pic.twitter.com/Mz9G4NysNr— Dr. Mahendra Nath Pandey (मोदी का परिवार) (@DrMNPandeyMP) May 15, 2023
माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी संस्कृति के साथ सभ्यता से जुड़ी है भागीरथी ने अपने पूर्वजों को तारने के लिए माँ गंगा को धरती पर लाये है भगवान शिव ने माँ गंगा की गति को संभाला,हमारी संस्कृति पर अनेको हमले हुए है फिर भी हमारी संस्कृति अनवरत बनी रही । भारतीय संस्कृति की चर्चा जहाँ पर होती है । वहां पर संजीवनी बूटी की बात जरूर आती है । जिसकी खोज भृगु ऋषि ने की थी हमारी सभ्यता में 108 अंक का बड़ा महत्व है ।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोनकाल में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से 110 देशों को वैक्सीन दिया यह संकल्प सिद्धि धाम संस्कार के केन्द्र के रूप में उभरेगा और एक मनोरम स्थल बनेगा ।
सांसद/केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि संकल्प से सिद्धि की ओर जाना हमारे प्रधानमंत्री जी का जो सपना है वह पूरा होगा । फतेहपुर की तपोभूमि में यह संस्कार की पूँजी इस धाम के माध्यम से विकसित होगी और फतेहपुर का नाम पूरे विश्व मे विकसित होगा ।
कैबिनेट मंत्री जल शक्ति उ0प्र0 सरकार श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह आस्था व विश्वास का केंद्र रहेगा,जो युगों-युगों तक नागरिको को संस्कार व सभ्यता का परिचय देगा । हमारी सरकार ने स्वच्छता अभियान चलाया जिसमे मा0 प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के नायक,सफाईकर्मी का पैर धोकर अपने संस्कार का परिचय दिया हम उस देश के निवासी है इस पर हमें गर्व होता है । जाति,धर्म,भेदभाव,वंशवाद को त्यागकर योग्यता के आधार पर चयन होता है । देश का उत्थान हमारे संस्कार से ही होता है ।
स्वामी अखिलेश्वर दास महाराज व ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर चिदानंद सरस्वती जी महाराज (ऋषिकेश), मुख्य सचिव उ0प्र0 श्री दुर्गा शंकर जी ने भी इस संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये ।
अंत मे रेवांताचल ट्रस्ट के एमडी डा0 मनोरमा पाण्डेय ने आये हुए सभी अतिथियों एवं जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साधुवाद दिया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक ,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र प्रताप,अपर पुलिस अधीक्षक श्री विजय शंकर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख भिटौरा, जनप्रतिनिधिगण सहित भारी संख्या में जन समूह उपस्थित रहे ।
