Executive Editor Amit Kumar ‘dev’
Bindki/Fatehpur । आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बिंदकी कार्ययाल में कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर कला का जोरदार प्रदर्शन किया ।



वही अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप सिंह ने बताया कि आज वेस्ट मैटेरियल का स्टॉल लगाया गया । जहा पुरानी चीजों को बर्बाद न करके उसे पुनः किसी न किसी काम में लाया जा सके । जो चीजे यूज लेस है जैसे पुरानी साड़ियों से पाऊंदान, छोटे बच्चो के लिए कपड़े, पुरानी चादरों से थैले बना सकते हैं इसके आलावा मिट्टी के बने घड़े, पानी की बोतल, गिलास,भगोले कटोरिया सब स्टॉल पर था जिससे लोग प्लास्टिक की बनी हुई सामग्रियों का इस्तेमाल न करके सभी मिट्टी के बने हुए सामग्रियों का यूज़ ज्यादा से ज्यादा करें जिससे पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण हो सके इसके लिए हम सब को एक साथ आना होगा और पर्यावरण दिवस के दिन संकल्प लेकर हमें प्रदूषण मुक्त बनाना है ।
वही नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ निरुपमा प्रताप सिंह ने वेस्ट मैटेरियल का स्टॉल लगाकर व पीएम स्वानिधि योजना रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 13 प्रतिभागियो को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया ।





प्रमाण पत्र मिलने वाले प्रतिभागियों में शाल्वी गुप्ता रंगोली/वेस्ट मैटेरियल,अर्चना रंगोली,स्नेहा रंगोली,कु नैंसी रंगोली, कु तुलसी रंगोली,तस्लीम चौधरी मेंहदी,कु सबा मेंहदी,कु सृष्टि बेस्ट मैटीरियल,कु श्रेया बेस्ट मैटीरियल के आलावा आदि ।
इसी दौरान वाटिका इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा चार की छात्रा ज्योति ने अपने हाथ से ग्लोब बनाया जिसमे भारत का नक्शा था ।

छात्रा ने बताया कि पहले एक बाल ली उसमे कॉलर किया फिर किताब से नक्शा लिया फिर उससे कटिंग करके बाल में चिपकाया उसके बाद हेयर बैंड लगाया और भी सामग्री लगाकर उसको बना दिया इतना आकर्षित था कि सबको बहुत ही खूबसूरत लगा ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू ने आलावा अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप सिंह,नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला,स्वाति ओमर, संगीता तिवारी,रचना हुसैन समस्त कर्मचारीगण,नव निर्वाचित सभासद गण के आलावा और लोग मौजूद रहे ।
