गाज़ियाबाद : कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन कभी-कभी इतना अंधा हो जाता है कि किसी की जान भी ले लेता है । ताजा मामला गाजियाबाद से आया है । जहां पर एक युवक के सामने उसकी बहन पर चाकू से हमला कर दिया गया । पूरा विवाद अवैध संबंध और प्यार का था । एक युवती को अपनी सहेली के भाई से प्यार हो गया । दोनों लगातार काफी सालों से रिलेशनशिप में थे और अवैध संबंध भी थे । जब इसके बारे में सहेली को पता चला तो उसने विरोध किया । उसने महिला ने अपनी सहेली से कहा कि तुम मेरे भाई से मिलना बंद कर दो । इतनी सी बात पर भाई की प्रेमिका ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया । इस समय महिला की हालत काफी नाजुक है और वेंटिलेटर पर है । पुलिस ने युवती की तलाश करने के लिए 2 टीमों का गठन किया है ।
क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद के गोविंदपुरम में सरिता कुमारी अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है । सरिता कुमारी के साथ उसका छोटा कुंवारा भाई भी रहता है । सरिता की सहेली योगिता का उसके भाई से चक्कर चल रहा है । दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में है । इसी बीच सरिता को पता चल गया कि उसके भाई का चक्कर उसकी सहेली योगिता से चल रहा है,जिसके बाद उसने इस रिलेशनशिप का विरोध किया ।
कैसे और कब दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि मना करने के बावजूद भी योगिता इस रिलेशनशिप को छोड़ना नहीं चाह रही थी । मना करने के बावजूद भी दोनों लगातार मिल रहे थे । बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम करीब 6:30 योगिता अपने प्रेमी और सहेली सरिता के भाई से मिलने उसके घर पर पहुंची । इसी बीच दोनों सहेलियों के बीच विवाद हुआ और विवाद के दौरान ही योगिता ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सरिता की गर्दन में चाकू घोंप दिया ।
योगिता को पकड़ने के लिए टीम का गठन
वारदात को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गई । मौके पर चीख-पुकार मच गई । परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों की मदद से सरिता को इलाज के लिए गोविंदपुरम के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है । इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर योगिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द योगिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
