फतेहपुर । जांच मे प्रकाशित खबर असत्य पाई गई ।
यह जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी खागा -फतेहपुर ने बताया कि ट्विटर पर वायरल शीर्षक “क्या यही होना चाहिये ? अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, पैसा मांग रहे हैं, गौशाला की जमीन को नापने के लिये कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं” इसके क्रम में प्रकरण की जांच सहायक चकबन्दी अधिकारी खागा से करायी गयी । सहायक चकबन्दी अधिकारी खागा की जांच आख्यानुसार उक्त वायरल शीर्षक श्री रविकरन सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह निवासी ग्राम पाई परगना एकडला तहसील खागा जिला फतेहपुर से सम्बंधित है । आवेदक द्वारा अपनी पत्नी के नाम चकबन्दी से पूर्व गाटा संख्या 411,169 ,403 व 716अ के 1/2 अंश का खातेदार प्रभाकर पुत्र चन्द्रबली से बैनामा दिनांक 28.05.2014 को लिया था ।
प्रकरण में गाटा संख्या 411 के मध्य से सड़क (पक्की) निकली हुयी थी । किन्तु बैनामे में सड़क का कोई जिक नहीं है । उक्त गाटा चकबन्दी प्रक्रिया से पृथक है । इसमें इनका कब्जा नहीं था । आवेदक चाहता है कि सड़क समाप्त कर दी जाय ।
उक्त गाटे के सम्बंध में चकबन्दी अधिकारी सदर के न्यायालय में वाद विचाराधीन है । कोई भी भूमि गौशाला के नाम अंकित नहीं है । वायरल शीर्षक/खबर मनगढन्त,असत्य एवं निराधार हैं ।
