फतेहपुर । जिला सेवा योजन कार्यालय द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा ठा. युगराज सिंह पी.जी. कालेज फतेहपुर में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें श्री विद्या भूषण तिवारी,प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति,अभिलाष दीक्षित, करियर काउन्सलर,सुश्री नीतू,यंग प्रोफेशनल एवं श्री शशॉक श्री पान्डेय प्रभारी कॅरियर काउन्सिलिंग जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा महाविद्यालय के 54 छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा के बाद अवसर जीवन में अनुशासन का महत्व, समय के प्रबंधन एक दिवसीय परीक्षाओ की तैयारी, स्वतः रोजगार कॅम्प्यूटर की उपयोगिता एवं भारत सरकार राज्य सरकार की स्वतः रोजगार से सम्बन्धित योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही प्रतिभागियों की कॅरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओ का समाधान किया गया । श्री शशांक पान्डेय द्वारा विभाग के पोर्टल की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती रूमा सिंह द्वारा की गयी ।
नोट – जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर द्वारा 28 जुलाई 2023 को प्रातः 11 बजे से आर.के. सिक्योरिटी सर्विसेज, प्रेममऊ कटरा,असोथर, विधानसभा अयाहशाह, फतेहपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
