कानपुर । कमिश्नरेट के महाराजपुर थाना क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है । शातिर चोर पुलिस सहित मालिकों की नींद हराम कर रखी है महाराजपुर थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से क्षेत्रीय लोग परेशान हैं । पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी चोरी की वारदातें रुक नहीं रही है ।
बीते दिनों हुंडई शोरूम से साढ़े आठ लाख की चोरी का खुलासा पुलिस कर नहीं पाई की एक घर में शातिर चोरों ने निशाना बनाकर नगदी सहित लाखों की जेवरात उड़ा ले गए । वहीं बीते दिनों एक घर के बाहर बकरी चोरों ने 14 बकरियां चोरी करके ले गए । घटना के 16 दिन बीत चुके है लेकिन पुलिस के हाथ खाली है ।
बीते दिनों महाराजपुर क्षेत्र के हुंडई शोरूम के बाहरी हिस्से की दीवार से शोरूम में दाखिल हुए चार चोरों ने कैश रूम की तिजोरी तोड़कर 8 लाख 50 हजार की नगदी उड़ा ले गए ।
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । जिसमें साफ-साफ चोरों को तिजोरी से चोरी करते देखा जा सकता है । इसके बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।
हालांकि घटना के लगभग 16 दिन बीत चुके है लेकिन पुलिस के हाथ खाली है ।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि पूर्व में रुमा स्थित सनी टोयोटा में शातिर चोरों ने 59 लाख रुपए की चोरी की । घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर चोरों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया । एक सप्ताह भी नही बीता कि शातिर चोरों ने हुंडई शोरूम को निशाना बनाया और कैश रूम से तिजोरी का लॉकर तोड़कर साढ़े लाख की नगदी चोरी कर ले गए ।
पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई । घटना के तीन दिन बाद उडंगाखेड़ा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बना कर नगदी सहित लाखों की जेवरात चोरी कर ले गए । पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की । घटना के लगभग 16 दिन बाद सरसौल के नगरा से बकरी चोरों ने आधी रात को 14 बकरियां चोरी कर ले गए घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया । लगातार हो रही घटनाओं से चोर महाराजपुर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं ।
वही महाराजपुर थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस की कई टीमें छानबीन की कर रहीं हैं । मामलों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा ।
