बिन्दकी/फतेहपुर । आज सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिन्दकी फतेहपुर में प्रबंध समिति की बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष अशोक मिश्र व प्रबन्धक डॉ० एस के मिश्र ने ओम प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष के रूप मे कार्यभार ग्रहण कराया तथा नवागंतुक प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने भी कार्यभार ग्रहण किया ।

इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक विद्या भारती कानपुर प्रांत आत्मा नंद, संभाग निरीक्षक शिवकरण,अध्यक्ष अशोक मिश्र, प्रबंधक डॉ० एस के मिश्र,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश,वीआईपी रोड प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे ।
