फतेहपुर । उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत में कार्यरत प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल की अध्यक्षता में महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई ।



मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शून्य प्रगति या कम प्रगति वाले संस्थाओं को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अन्दर यदि प्रगति की शत प्रतिशत पूर्ति नहीं की गई तो उन पर नियमानुसार सक्त कार्यवाही की जायेगी ।
प्रोजेक्ट प्रवीन के तहत 04 राजकीय इण्टर कालेज/बालिका इण्टर कालेज में 140-140 के सापेक्ष शून्य प्रगति पाये जाने पर निर्देशित किया गया एक सप्ताह के अन्दर यदि प्रगति की शत प्रतिशत पूर्ति किया जाये ।
जेल अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि जेल में निरूद्ध कैदियों को कौशल में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 01 बैच का पंजीकरण हो गया है । जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए उसे अतिशीघ्र संचालित कराने का निर्देश दिया गया । प्रशिक्षण को गुणवत्तापूर्ण बनाये रखने एवं उसमें उत्तरोत्तर प्रगति कर रोजगार मेले में अधिकाधिक युवक/युवतियों को सेवायोजित कराये जाने का निर्देश दिया गया ।
बैठक में अनुपस्थिति निजी प्रशिक्षण प्रदाता आर्शिवाद एजुकेशन सोसाइटी, हाईटेक कम्यूटर एजुकेशन के अनुपस्थिति पाये जाने पर एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु शून्य प्रगति पर आर्शिवाद एजुकेशन सोसाइटी,राजकीय आईटीआई,स्पर्स्ट सेफ्टी सोल्यूशन ,हाइजनगर्न शिक्षण सेवा संस्थान,वेलाइन मैनेजमेन्ट कान्सल्टेन्ट प्रा०लि० से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया ।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक,उपुयक्त उद्योग, डिप्टी जेलर, सहायक श्रमायुक्त,जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रशिक्षण प्रदाताओं के पदाधिकारियों सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
