कानपुर । सरसौल ब्लॉक में अवकाश का प्रार्थना पत्र देने के बाद भी विकास खण्ड अधिकारी सरसौल ने तीन सचिवों को सप्ताहिक बैठक में न आने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है । जिसके बाद से सचिवों में बीडीओ के खिलाफ असंतोष मुखर हो गया ।
वहीं बीडीओ सरसौल विनायक सिंह ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे विकास कार्यों व बृहद पौधारोपण अभियान के परिप्रेक्ष्य में सचिवों की सप्ताहिक बैठक के लिए बुलाया गया था । जिसमें सचिव राजकुमार मौर्य,प्रिंयका त्रिपाठी व सुरेन्द्र गौतम ने पहले से ही अवकाश प्रार्थना पत्र बीडीओ को भेज दिया था लेकिन बीडीओ ने तीनों सचिवों के खिलाफ गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर कर जिसमें सचिव राज कुमार मौर्या,प्रियंका त्रिपाठी व सुरेन्द्र गौतम ने पहले से ही अवकाश प्रार्थना पत्र बीडीओ को भेज दिया था । लेकिन बीडीओ ने तीनो सचिवों के खिलाफ गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है ।
बीडीओ ने नोटिस जारी करते समय भी यह उल्लेख किया कि अवकाश प्रार्थना पत्र देकर गायब हो गए । नोटिस मिलने के बाद सचिवों मे असंतोष फैल गया ।
वहीं नोटिस मिलने के बाद सचिव राजकुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पिता जी का स्वास्थ्य ठीक नही है । इस लिए उन्होंने दो दिन का अवकाश प्रार्थना पत्र देने के दिया था उसके बाद भी नोटिस जारी की गई ।
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह हम लोगों को प्रताड़ित किया जायेगा तो कोई कैसे काम कर सकता है यही कारण प्रियंका व सुरेन्द्र गौतम ने भी बताया कि प्रताड़ित करने की भी एक सीमा होती है । कोई अधिकारी इस तरह प्रताड़ित करेगा ।
वहीं इस सम्बंध में सरसौल बीडीओ विनायक सिंह का कहना है कि कारण बताओ नोटिस यह समान्य प्रकिया है । उत्पीड़न की बात गलत एवं असत्य है ।
