फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति महिला छात्रावास (डॉ० बी०आर० अम्बेडकर स्नात्कोत्तर महिला महाविद्यालय फतेहपुर कैम्पस) फतेहपुर व राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास फतेहपुर (राजकीय बालिका इण्टर कालेज,फतेहपुर कैम्पस) में शैक्षिक सत्र 2023-24 में छात्राओं का प्रवेश किया जाना है ।
दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत अनु०जाति/अनु०जन जाति/ सामान्य वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसी छात्रायें जो समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने की योग्यता रखते हो,प्रवेश हेतु अर्ह होंगी ।
अतः इच्छुक छात्राओं को सूचित किया जाता है कि राजकीय अनुसूचित जाति महिला छात्रावास फतेहपुर व राजकीय अनु सूचित जाति बालिका छात्रावास फतेहपुर में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 31 जुलाई 2023 तक समय पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में उक्त छात्रावास से आवेदन पत्र प्राप्त कर व आवेदन पत्र पूर्ण कर (प्राचार्य/प्रधानाचार्य/संस्था अध्यक्ष) से प्रमाणित करावाते हुये जमा कर सकते हैं ।
उक्त तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे ।
