फतेहपुर । शार्ट टर्म कोर्सेज में एडमिशन के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे ।
यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर प्रधानाचार्य ने बताया कि पीएमकेवीवाई 4.0 के अर्न्तगत संचालित शार्ट टर्म कोर्सों में सोलर पीवी इन्स्टालेशन (सूर्य मित्र), कौशल विकास के अर्न्तगत मैनुअल मेटल आर्क वेल्डिंग कोर्स संचालित होने है ।
अतः इच्छुक प्रशिक्षार्थी अपने समस्त प्रपत्रो के साथ 31 जुलाई तक संस्थान में आवेदन कर सकते है । इन कोर्सों के लिए प्रशिक्षार्थी को न्युनतम आठवी पास या चौदह वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिये । प्रशिक्षार्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रो की फोटो कापी, आधार कार्ड, चार फोटो के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते है ।
