इंदौर । विजयनगर में मंगलवार रात बी-टेक कर रहे छात्र की हत्या कर दी गई । पुलिस ने कालेज छात्रा और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है । छात्रा तीन युवकों के साथ स्कूटर पर घूम रही थी । कार में बैठे उसके ब्वायफ्रेंड ने कमेंट कर दिए । छात्रा ने पीछा कर कार रुकवाई और साथियों ने चाकुओं से हमला कर दिया । सीने में चाकू लगने से अन्य छात्र की मौत हो गई ।
वारदात रात 3:45 बजे सयाजी होटल के सामने की है । सारंगपुर निवासी प्रभाष उर्फ मोनू पंवार अपने दोस्त विशाल ठाकुर,हर्षित जाट ,रचित साहू और टीटू के साथ महाकाल दर्शन करने उज्जैन जा रहा था ।
होटल सयाजी के सामने स्कूटर से आए तीन युवकों और एक युवती ने ओवरटेक कर कार (एमपी 09 सीएस 7613) रोक ली ।
स्कूटर से तान्या उर्फ तानिया कुशवाह गुस्से में उतरी और तुम लोग हमको देखकर टान्टिंग कर रहे हो ?
तान्या के साथ चाकू लेकर आए तीनों युवकों में से एक ने रचित पर हमला बोला । शीशा लगा होने से रचित बच गया ।
पीछे वाली सीट पर बैठा मोनू आरोपितों को देख रहा था । एक हमलावर उसकी तरफ बढ़ा और सीने में चाकू घोंप दिया ।
आरोपितों के भागने पर साथी भंडारी अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने मोनू को मृत घोषित कर दिया । सीने में चाकू लगने से खून ज्यादा बह गया था ।
मूलत : आदर्शनगर सारंपुर निवासी मोनू दोस्त विशाल ठाकुर के साथ चंद्रलोक कालोनी (साकेतनगर) में इश्वर अपार्टमेंट में रहता था । उसके पिता श्याम शरण पंवार पशु चिकित्सक (रिटायर) हैं । मां टीचर हैं ।
पीछा कर कार रुकवाई और हमला कर भागे
पुलिस ने बुधवार दोपहर तक तान्या कुशवाह (खरगोन), शोभित ठाकुर(मोहननगर उज्जैन),ऋतिक नरवरिया (इंदिरानगर उज्जैन) और छोटू उर्फ तन्मय को गिरफ्तार कर लिया । तान्या गीता भवन क्षेत्र में एक इमारत में रहती है । वह लालाराम नगर स्थित एक निजी कालेज में पढ़ती है । कार सवार टीटू से तान्या को युवकों के साथ देख और दोस्तों को बताया कि वह उसकी गर्लफ्रेंड रही है ।
मालवीयनगर चौराहा पर टीटू और रचित तान्या को आवाज लगाने लगे । इसके बाद कार और स्कूटर में कटबाजी भी हुई । कार टीटू ही चला रहा था । उसकी बगल वाली सीट पर रचित बैठा था ।विजयनगर चौराहा पार करते ही तान्या और उसके साथियों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया । तान्या की कई युवकों से दोस्ती है । वह रातभर युवकों के साथ घूमती रहती है । दोपहर को पुलिस ने खरगोन में भी छापा मारा था । बाद में मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसको शीतलनगर से पकड़ा गया ।
पूर्व विधायक बोले नाइट कल्चर के कारण बढ़े अपराध
मोनू के मामा गौतम टेटवाल पूर्व विधायक है । घटना की सूचना मिलने पर वह इंदौर पहुंचे । गौतम ने नाइट कल्चर पर सवाल उठाए है । उन्होंने कहा कि नाइट कल्चर की आड़ में युवा नशाखोरी कर रहे है । रात में पबों में युवा नशा करते है । युवा भटक रहे है । इसके कारण अपराध बढ़ रहे है । उन्होंने गृहमंत्री डॉ० नरोत्तम मिश्रा से भी बात की है ।
