फतेहपुर । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि PM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India (PM YASASVI) योजनान्तर्गत निदेशक,पिछडा वर्ग कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-1055 दिनांक 25.06.2023 के अनुपालन में ओ०बी०सी० एवं अन्य छात्र छात्रायें जो कक्षा 9/10 एवं कक्षा 11/12 में अध्ययनरत हैं तथा जिनके अभिभावको की वार्षिक आय रु० 2.50 लाख से अधिक न हो एवं उनकी शिक्षण संस्था वेबसाइट https://yet.nta.ac.in पर प्रदर्शित हो उक्त वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करने उपरान्त कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है ।
योजनान्तर्गत Other Backward Class, Economically Backward Classes and De – Notified, Nomadic & Semi- Notified Tribes वर्ग के छात्र / छात्रायें जिनको कक्षा 9/10 मे रु० 75000.00 तक तथा कक्षा 11/12 में रु० 125000.00 तक वार्षिक (हास्टल फीस एवं स्कूल फीस सहित) लाभान्वित कराये जाने का प्राविधान है ।
आनलाइन आवेदन हेतु छात्र/छात्राओं के पास आधार कार्ड/आधार आधारित मोबाइल/आधार से जुड़ा बैंक खाता/आय/जाति प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है ।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित किये जाने हेतु तिथियां निम्नवत् है –
● Mode of Exam : paper pen(OMR)
● Applicatoin open from : 11-07-2023 to 10-08-2023 (upto 11:50pm)
● Carrection window 12-08-2023 to 16-08-2023
● Display of Admit Card : (To be announced later through NTA webside)
● Date of Exam : 29th September 2023 (Friday) ।
योजनान्तर्गत इच्छुक छात्र/ छात्राये उल्लिखित विवरण के अनुसार निर्धारित समयान्तर्गत नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।
