फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 26 जुलाई 2023 के द्वारा प्रदेश में स्थित राजकीय निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एम०सी०वी०टी० एन०सी०वी०टी० के अन्तर्गत संचालित व्यवसाया में अगस्त 2023 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं ।
उक्त आदेश के अनुपालन में संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पादित किये जाने हेतु इच्छाराम कार्यदेशक को प्रवेश प्रभारी एवं श्री या प्रकाश, अनुदेशक को सहायक प्रवेश प्रभारी नियुक्त करते हुए निम्नलिखित कार्मिकों की ड्यूटी उनके नाम के सम्मुख कार्य हेतु लगाई जाती है ।
कार्मिक प्रवेश प्रक्रिया के समरत चरणों हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन आवंटित कक्ष में करेंगे । प्रथम चरण हेतु प्रदेश की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2023 निर्धारित है ।
कार्मिक का नाम-श्री त्रिभुवन सिंह,अनुदेशक,श्री चेतराम अनुदेशक, श्री महेश कुमार कनिष्ठ लिपिक,व्यवसाय-समस्त दो वर्षीय मेकेनिकल व्यवसाय डी0एम0सी0 सहित,टीम प्रभारी-श्री अरविंद कुमार, स्थान-फिटर वर्कशॉप ।
कार्मिक का नाम-श्री ऋषभ श्रीवास्तव अनुदेशक,श्री राम सिंह,अनुदेशक,श्री पवन कुमार,वरिष्ठ सहायक,व्यवसाय-समस्त दो वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय इलेक्ट्रॉनिक सहित,टीम प्रभारी-श्री प्रदीप कुमार अवस्थी,स्थान-इलेक्ट्रॉनिक कक्ष (अमित सिंह) ।
कार्मिक का नाम-श्री आनन्द सिंह अनुदेशक,श्री अमित कुमार सिंह अनुदेशक, श्री राजेश कुमार सिंह अनुदेशक, व्यवसाय-समस्त एक वर्षीय इंजीनियरिंग/नान इंजीनियरिंग व्यवसाय, टीम प्रभारी-श्री विकास दीक्षित, स्थान-पेन्टर जनरल कक्ष ।
कार्मिक का नाम-श्री त्रिभुवन सिंह गौतम,अनुदेशक श्री सुर्दशन गुप्ता,अनुदेशक,नितीश कुमार,अनुदेशक श्रीमती बरखा रंजन, अनुदेशक श्रीमती राखी देवी अनुदेशक-आरक्षित ।
उपरोक्त कार्मिकों को आदेशित किया जाता है कि राज्य व्याव सायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा शुल्क के साथ उपरोक्त व्यवस्था के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पादित किया निधार्रित जाना सुनिश्चित करेंगे ।
प्रदेशित प्रशिक्षार्थियों के फार्म ऑनलाइन किये जाने हेतु श्री अमित सैनी कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं श्री गोविन्द बाजपेई, वरिष्ठ सहायक को आदेशित किया जाता है कि प्रतिदिन समय से फीडिंग का कार्य करेंगे इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब या त्रुटि क्षम्य नहीं होगी ।
यदि उपरोक्त कार्मिकों/अनुदेशकों में किसी कार्मिक को अति आवश्यक कार्य हेतु यदि अनुमति से अवकाश दिया जाता है तो उक्त डुयूटी आरक्षित कार्मिकों द्वारा निर्वहन की जायेगी । प्रवेश का कार्य अति महत्वपूर्ण है । अतः प्रवेश देने से पहले यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि किसी भी प्रशिक्षार्थी का गलत प्रवेश न हो जाये तथा किसी भी वैद्य प्रशिक्षार्थी को बार- बार जरूरी प्रपत्रों को छोड़कर अनावश्यक परेशान न किया जाये ।
उक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर प्रवेश कार्य किया जाये प्रति कूल स्थिति में समस्त जिम्मेदारी सम्बधित कार्मिक/प्रभारी की होगी ।
