फतेहपुर । माटी कला शिल्पकारी 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा इस वित्तीय वर्ष-2023 -24 में माटी कला से जुड़े परम्परागत कामगारों के कौशल सुधार हेतु माटी कला शिल्पकारी 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र अनुवा -जधंई प्रयागराज में होगा यह प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा तथा प्रशिक्षण हेतु जनपद से 20 लाभार्थियों को माटीकला के विषय में मास्टर ट्रेनर द्वारा क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जायेगा ।
अतः कुम्हारी कला से जुड़े इच्छुक महिला/ पुरुष अभ्यर्थी अपना आवेदन करने हेतु कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर निम्न प्रपत्र जैसे फोटो,आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र,अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो तो),शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड के साथ आफ लाइन पूर्ण कर 07 अगस्त 2023 तक किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय फतेहपुर में प्रस्तुत कर सकते है । विस्तृत जानकारी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 77/ 274 बी सिविल लाईन एल० आई० सी० बिल्डिंग के सामने फतेहपुर से प्राप्त कर सकते है ।
