– उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्राफिक पुलिस,रोड सेफ्टी चैंपियन, चालक,परिचालक,मास्टर ट्रेनर,समाजसेवी व परिवहन कार्मिक किए गए सम्मानित ।
फतेहपुर । कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, फतेहपुर ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम आज परिवहन विभाग फतेहपुर द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाडा के समापन समारोह कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन फतेहपुर में सम्पन्न कराया गया ।
उक्त कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा एवं यतायात जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत गुट सेमेरिटन/ट्राफिक पुलिस/रोड सेफ्टी चैम्पियन/चालक/परिचालक/मास्टर ट्रेनर/समाज सेवी/परिवहन कार्मिक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पांजलि मित्रा गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन),श्री सुरेन्द्र सिंह, यात्री /मालकर अधिकारी,ए०के०सील,अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी डॉ० शहाबुद्दीन,जिला क्षय रोग अधिकारी,श्री विपिन अग्रवाल, ए०आर०एम० रोडवेज,श्री मनोज कुमार सिंह,यातायात निरीक्षक ,धर्मेन्द्र सिंह,यातायात पुलिस,डॉ० पदमल्या दास चौधरी प्रधानाचार्या,चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल,फतेहपुर,श्री अशोक तपस्वी, गुड सेमेरिटन,श्री फरहत अली सिद्दीकी,अध्यक्ष प्राइवेट बस यूनियन एशोसिएशन श्री अतुल त्रिवेदी,अध्यक्ष ट्रक यूनियन एशोसिएशन बब्लू सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष ट्रक यूनियन एशोसिएशन ,श्री सुशील उमराव, मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के संचालक तथा कार्यालय स्टाफ आदि उपस्थित है ।
