फतेहपुर । शार्ट टर्म कोर्स में प्रवेश हेतु 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे ।
यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर प्रधानाचार्य ने बताया कि में पीएमकेवीवाई 4.0 के अर्न्तगत संचालित शार्ट टर्म कोर्सों में सोलर पीवी इन्स्टालेशन (सूर्य मित्र) तथा कौशल विकास के अर्न्तगत ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन एवं मैनुअल मेटल आर्क वेल्डिंग कोर्स संचालित होने है ।
अतः इच्छुक प्रशिक्षार्थी अपने समस्त प्रपत्रो के साथ 10अगस्त 2023 तक संस्थान में आवेदन कर सकते है । इन कोर्सों के लिए प्रशिक्षार्थी को न्युनतम आठवी पास या चौदह वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिये ।
प्रशिक्षार्थी अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों की फोटो कापी,आधार कार्ड,चार फोटो के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ,फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते हैं ।
