फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं UPSC /PCS, JEE,NEET, NDA/CDS इत्यादि हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु शासनादेश में प्राविधानुसार प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्यापन कार्य हेतु योग्य,अनुभवी एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं के रूप में ली जायेगी । योग्य एवं अनुभवी व्याख्याताओं को जिला स्तर पर विशेषज्ञ चयन समिति की अनुशंसा से परीक्षण व्याख्यान ट्रायल लेक्चर के उपरांत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों में सूचीबद्ध किया जायेगा । व्याख्यान के लिए आमांत्रित किये जाने वाले विषय विशेषज्ञ,वार्ताकारों तथा व्याख्याताओं को प्रति व्याख्यान दर रू० 2000 (दो हजार मात्र) अथवा कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर निर्गत शासनादेश में निर्धारित प्राविधानों के अनुसार मानदेय का भुगतान किया जायेगा ।
एक व्याख्यान की अवधि 90 मिनट होगी, तथा एक अतिथि व्याख्याता को प्रतिमाह अधिकतम 30 व्याख्यान अनुमन्य होगे । समिति द्वारा समय-समय पर छात्रों के माध्यम से अतिथि व्याख्याताओं, विषय विशेषज्ञ, द वार्ताकारों के व्याख्यान का फीडबैक लिया जाता रहेगा ।
पद का नाम- अतिथि व्याख्याता (UPSC/PCS,JEE,NEET ,NDA/CDS आदि में शिक्षण कार्य हेतु) ।
पात्रता एवं शर्ते समबंधित विषय में स्नातकोत्तर अथवा B.Tech/M.Tech
प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था/ शिक्षण संस्था में सम्बन्धित प्रतियोगी परीक्षा में अध्यापन कार्य करने का अनुभव हो ।
UPSC/PCS परीक्षा/मुख्य परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों तथा JEE,NEET,NDA/ CDS परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी ।
अतः उपरोक्त प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु जनपद के तहसील सदर में राजकीय इण्टर कालेज आबूनगर,फतेहपुर व तहसील खागा में सुखदेव इण्टर कॉलेज खागा,फतेहपुर में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग में अध्यापन कार्य करने हेतु इच्छुक पात्र विषय विशेषज्ञ, वार्ताकारों तथा व्याख्याताओं से आवेदन पत्र आमात्रित किये जाते है ।
आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, कलेक्ट्रेट फतेहपुर से 11 से 22 अगस्त 2023 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 10:00 से 5.00 बजे तक प्राप्त किये जा सकते है एवं पूर्ण रूप से भरे हुये आवेदन पत्र को समस्त शैक्षिक योग्ताओं,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रतियों एवं अनुभव प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र (वर्तमान में तैनात संस्थाध्यक्ष के द्वारा निर्गत) को मूलरूप में 22 अगस्त 2023 को 5.00 बजे तक कार्यालय में जमा कर सकते है । अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार हेतु पृथक से सूचित किया जायेगा ।
