रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
– ग्राम प्रधान से जानकारी डीएम ने लेकर पर्यटन विभाग को किया निर्देशित, कहा यहां के इतिहास के बारे में बेहतर ढंग से करें जानकारी, पर्यटन की हैं असीम संभावनाएं ।
– बिन्दकी के प्राचीन रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण,जल निकासी, विद्युतीकरण,इंटरलाकिंग के लिए आंगणन के दिए निर्देश ।
फतेहपुर । तहसील बिन्दकी क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक मलवां के ग्राम पंचायत शिवराजपुर में स्थित प्राचीन मन्दिर श्री ठा० रसिक बिहारी मन्दिर एवं श्री गिरधर गोपाल मन्दिर का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने भ्रमण कर जायजा लिया । पर्यटन की आपार संभावनाओं को विकसित किए जाने के दृष्टिगत मन्दिर के इतिहास की जानकारी ग्राम प्रधान से ली । साथ ही पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मन्दिरों के इतिहास के विषय में बेहतर ढंग से जानकारी की जाय ।
इसके पश्चात तहसील बिन्दकी क्षेत्र स्थित प्राचीन रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया । रामलीला मैदान के सौंदर्यी करण,मंच निर्माण,पानी की निकासी,विद्युतीकरण,इंटरलॉकिंग का कार्य कराए जाने के लिए आंगणन बनाने के निर्देश संबंधित को दिए गए ।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिन्दकी मनीष कुमार, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद,पर्यटन अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे ।
