बिन्दकी-फतेहपुर : सात सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल लगातार जारी । हालांकि किसानों से वार्ता करने अधिकारी पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी । किसान यूनियन के लोगों का कहना था कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होंगी वह लोग उठने वाले नहीं हैं और यह अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल चलता रहेगा ।
किसान नेताओं का जवाब सुनकर अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा ।
खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शनिवार को दसवें दिन भी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अनिश्चितकालीन धरना 7 सूत्रीय मांगों को लेकर चलता रहा । समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर यूनियन के तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल भी दूसरे दिन लगातार जारी रही ।
बताते चलें कि भवानीपुर गांव में 24 जून से विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के लोग अनिश्चितकालीन धरने में बैठे हुए यूनियन की प्रमुख मांग है कि मण्डराव में पानी की टंकी 20 साल से बंद पड़ी है । उसे चालू कराने का काम किया जाए गांव में सरकारी जमीन पर कुछ दबंग लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें रोका जाए । उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए खाली पड़ी बंद रहती सरकंडी चौकी में एक सब इंस्पेक्टर तथा पुलिस बल की तैनाती की जाए । यूनियन के लोगों की मांग है कि बिंदकी काशीराम कॉलोनी में कई लोग अवैध रूप से कब्जा करते रहे रहे हैं । उन्हें कालोनियों से बाहर किया जाए तथा पात्र लोगों को कालोनिया देने का काम किया जाए यदि मांग है कि पिछले 10 वर्षों से महज 100 मीटर लंबाई में बाईपास अधूरा पड़ा है । जिसके कारण जिंदगी कस्बे के अंदर जाम लगता है दुर्घटनाएं होती है और लोग मौत का शिकार होते रहते हैं । लेकिन शासन प्रशासन की लाचार नीति अनदेखी के चलते बाईपास नहीं बन पा रहा है । यूनियन की मांग है कि निचली गंगा नहर में पानी छोड़ा जाए । जिससे किसान धान की फसल की सिंचाई कर सके ।
शनिवार को धरना स्थल पर नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार पहुंचे और किसानों को अनिश्चितकालीन धरना तथा भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए कहा ,लेकिन किसान यूनियन के नेताओं ने कहा जब तक उनकी सभी मांग पूरी नहीं होंगी वह लोग धरना और भूख हड़ताल समाप्त करने वाले नहीं है । जिसके चलते नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार को वापस होना पड़ा ।
भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व शुरू की गई भूख हड़ताल प्रशासन के लिए चुनौती शाबित हो रही है ।
इस मौके पर धरना स्थल में भूख हड़ताल में बैठे यूनियन के तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम के अलावा यूनियन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह के अलावा रंजन सिंह,बाबू सिंह,रामनरेश सिंह,रामखेलावन निषाद भीमराज,मनीराम सहित तमाम भारतीय किसान यूनियन के लोग मौजूद रहे ।
