कुछ महत्वपूर्ण तथ्य –
– पांच सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा ।
– अधिवक्ताओं ने दी चेतावनी करेंगे पुतला दहन ।
– अधिवक्ताओं के गगनभेदी नारों से सहम गया परिसर ।
– सिर्फ नारेबाजी में अधिवक्ताओं का संघर्ष दिख रहा था और ये लड़ाई और भी चुनौती पूर्ण होगी ।
बिन्दकी/फतेहपुर । आदर्श अधिवक्ता संघ बिन्दकी ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर के अंदर और बाहर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा । जिसमें कहा गया कि यदि अधिवक्ताओं की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा उच्चधिकारियों का पुतला भी फूकने की दी चेतावनी ।
सोमवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया । अंत में राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार जगदीश सिंह को दिया ।
जिसमें मांग की गई की हापुड़ जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का तबादला किया जाए तथा लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने के अलावा प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं । एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर पूरे उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए । हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए । मांग पूरी नहीं हुई तो उच्चधिकारियों का पुतला भी फूकने का काम किया जाएगा ।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील बाजपेई ने कहा कि आज भी व्यापक स्तर पर हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहा । अधिवक्ताओं की एकजुटता ने सरकार को संदेश दिया है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो हमारा धरना और भी व्यापक पैमाने पर होगा । तहसील परिसर और तहसील के बाहर अधिवक्ताओं के संघर्ष की आवाज नारेबाजी में साफ दिख रही थी कि हम एक है । उन्होंने कहा कि जैसा दिशा निर्देश बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का अव्वाहन होगा कि धरना प्रदर्शन जारी रखना है तब तक ये खत्म होने वाला नही है । समस्त अधिवक्ता बन्धु कलमबंद हड़ताल पर है ,जब तक मांगे पूरी नही होगी ये हड़ताल जारी रहेगी , हमने अपनी मांगे सरकार को भेज दी है ।
वही महामंत्री सत्यार्थ सिंह गौतम ने कहा कि जो निर्णय बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का होगा उसी के अनुसार यह प्रदर्शन जारी है तीन दिन कलम बंद हड़ताल है कल हम उच्चधिकारियों का पुतला दहन करेगे जिससे यह संकेत के तौर पर हमारा इशारा होगा ।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई ,महासचिव सत्यार्थ सिंह गौतम के अलावा अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश द्विवेदी,नरेंद्र प्रसाद मिश्र,सुरेश तिवारी,सुरेश सिंह चौहान,ज्ञानेंद्र सिंह,जय नारायण सिंह,श्रीराम बाबा,लक्ष्मी शंकर यादव के अलावा प्रेम बाबू,पंकज द्विवेदी,लक्ष्मी नारायण यादव,विश्वनाथ तिवारी,राजबहादुर,अखिलेश चंद्र,कमलेश प्रसाद ,चरण सिंह, रणवीर सिंह,रामकृष्ण सिंह,रामेंद्र सिंह तोमर ,महेंद्र कुमार,मनोज शुक्ला,रघुराज सिंह,श्रेया गुप्ता ,ऋषभ सिंह, स्वतंत्र सिंह, गोल्डी तिवारी उर्फ रितेश तिवारी,अरुण द्विवेदी,अशोक सिंह,उपेंद्र सिंह यादव,राकेश सोनकर,विश्वजीत पटेल,सुरजीत पटेल,सूरज सिंह,रविकांत यादव,सौरभ,शिवराम वर्मा,खेमचंद वर्मा,राकेश यादव,पवन सिंह ,जगदीश निषाद, सुशील श्रीवास्तव ,प्रेम पासवान,पुष्पकांत तिवारी,राज किशोर वर्मा ,अशोक मिश्रा सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे ।
