आवासीय बालिका विद्यालयों में बालिकाओं की उपस्थति एवं ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रमों में जनपद प्रदेश में शीर्ष स्थान पर – बीएसए
फतेहपुर । कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मलवां में नीति आयोग अंतर्गत उपलब्ध करायी गयी । पांच स्पोर्ट्स साइकिलों को विधायक (बिन्दकी) जय कुमार सिंह ‘जैकी’ के कर कमलों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को विधायक द्वारा रिबन काटकर उपलब्ध कराया गया ।

उक्त के अतिरिक्त विधायक द्वारा विद्यालय में पौधारोपण किया गया । सुश्री आकांक्षा दुबे वार्डेन द्वारा विद्यालय में जेनरेटर एवं विद्यालय स्थति बाउंड्रीवाल को सड़क तक बढ़ाएं जाने हेतु किए गए अनुरोध के क्रम में विधायक द्वारा बालिकाओं के हित में उक्त अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करते हुए भविष्य में विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने हेतु हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया गया ।
ग्राम प्रधान कुंवरपुर अशोक सोनकर द्वारा विद्यालय के इंटर तक उच्चीकरण हेतु आवश्यक भूमि का प्रस्ताव भेजे जाने में हर सम्भव सहायता का आश्वासन देते हुए विद्यालय के हित में लगातार प्रयास की बात कही गयी ।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव द्वारा विधायक को अवगत कराया गया कि जनपद में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बालिकाओं की उपस्थति एवं ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रमों में जनपद प्रदेश में शीर्ष स्थान पर है एवं लगातार नवाचार के माध्यम से विद्यालयों में शैक्षिक एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है उक्त के अतिरिक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय को प्रत्येक क्षेत्र में विकसित किए जाने हेतु विधायक के साथ वार्ता की गई । मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी संजय सिंह एवं जिला समन्व यक बालिका शिक्षा विवेक शुक्ला मौजूद रहे ।
