बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद फतेहपुर के तहसील बिन्दकी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समाधान दिवस आयोजित हुआ । जिसमें उपजिलाधिकारी बिन्दकी मनीष कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील दुबे ने लोगों की समस्याएं सुनी ।
वही राजस्व विभाग की कुल 26 समस्याएं, पुलिस विभाग की कुल 9 समस्याएं,विकास विभाग में कुल 07 समस्याएं,समाज की 02,अन्य विभाग की 07 समस्याएं । वही शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की समस्याए शून्य रही । जहां मौके पर 06 समस्याओं का निस्तारण भी किया गया और 45 समस्याएं अवशेष रही । इस प्रकार कुल 51 समस्याओं को संपूर्ण समाधान दिवस में सुना गया ।
वही संपूर्ण समाधान दिवस में वैद्यनाथ सिंह पुत्र नथ्थू सिंह निवासी रावतपुर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर ने शिकायत किया वह अपना मकान बनवा रहा है लेकिन कुछ लोग अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं । वहीं थाना चांदपुर क्षेत्र के कुंदे रामपुर निवासी शिव शंकर पुत्र स्वर्गीय भगवान दिन ने शिकायत किया कि उनके भूमिधरी जमीन को चकमार्ग में मिला दिया गया न्याय दिलाने की मांग किया ।
इस मौके पर तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार अमरेश सिंह,सुरेश चंद्र ,नायब तहसीलदार रचना यादव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।
